रायपुर, 29 जुलाई 2026 :- छत्तीसगढ़ी सिनेमा (छालीवुड) के दर्शकों के लिए एक बेहद मनोरंजक और ताज़गी भरी खबर सामने आई है। पर्दे पर जल्द ही एक नई कॉमेडी फ़िल्म "लंदर फंदर प्यार मोहब्बत" का आगाज़ होने जा रहा है। प्यार, उलझन और ढेरों गलतफहमियों के ताने-बाने पर बुनी गई यह फ़िल्म दर्शकों के लिए हँसी का एक ऐसा सिलसिला लेकर आ रही है, जो शुरू होने के बाद रुकने का नाम नहीं लेगा।
देसी अंदाज़, ठेठ छत्तीसगढ़ी संवाद और अतरंगी परिस्थितियों का बेहतरीन मेल इस फ़िल्म में देखने को मिलेगा। 'लंदर फंदर प्यार मोहब्बत' की कहानी प्यार में उलझी उन बेतुकी और मज़ेदार परिस्थितियों पर आधारित है, जहाँ हर एक मोड़ पर नई गलतफहमी पैदा होती है और ठहाकों का माहौल बनता है।
इस फ़िल्म का निर्माण दीपक जायसवाल कर रहे हैं, जबकि सह-निर्माता इंदु दीपक शर्मा हैं। फ़िल्म की लेखन और निर्देशन की कमान गंगासागर पंडा ने संभाली है।
मुख्य कलाकार:
भारत केशरवानी, अनिल सिन्हा, त्रियांजलि गोस्वामी, सौम्या बौहार, प्रगति गुप्ता, रीतिका यादव, प्रदीप शर्मा, रजनीश झांझी, पुष्पेंद्र सिंह, संजय महानन्द, क्रांति दीक्षित
छायाँकन - सुख्खी एंव दिप्ताशु
वेशभूषा - करुणा देवांगन
मेकअप - ममता सुतार
आर्ट - करीम
संगीत - रोशन वैष्णव